नगर पालिका विकास का पैसा कमीशन में खा रही

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

BJP PRBAHT RAMVIR HIMANSHUफर्रुखाबाद: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी ने कहा कि नगर पालिका नाली, हैण्डपम्प,सडके आदि बनाने कार्य बिना कमीशन लिये नही करती है| जिससे जिले की स्थित दिन व दिन खस्ता होटी जा रही है|

शहर क्षेत्र के मसेनी चौराहे के निकट दीप गेस्ट हॉउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिले में जाम, बिजली की समस्या आम है| जबसे यह सरकार आयी है तब से जिले और प्रदेश में माफियाओ का राज चल रहा है| प्रशासन और शासन सत्ता के दबाब में काम कर रहा है| विधुत विभाग के कर्मी मीटर रीडिंग के नाम पर जनता को गुमराह कर पैसे ठग रहे है| जिले में टैक्सी चालको की मनमानी से आम जनता परेशान है| प्रदेश में नवालिक बच्चों के गायब होने की घटनाये आम हो गयी है | नगर पालिका का हाल की सही सड़क पर ईंटो से सड़क बना दी जाती है| विकास के नाम पर विधायक निधि, नगर पालिका बजट से सड़के, नालियां बनवाना हैण्डपम्प लगवाने में कमीशन खाना ही विकास का पर्याय बन गया है |

इस दौरान फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर शुक्ला, हिमांशु गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|