फर्रुखाबाद की कोरोना पॉजिटिव महिला की सैफई में मौत, आकंडा 89 पर पंहुचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की महिला उपचार कराने सैफई मेडिकल कालेज गयी थी| जहाँ उसकी कुछ घंटों बाद मौत हो गयी| उसकी मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी| जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया| जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 89 हो गया है|
विकास खंड बढ़पुर व थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम जिनैया सतैया निवासी 23 वर्षीय सपना देवी बीते 45 दिन से अपने माता-पिता के साथ गाँव में रह रही थी| सपना की ससुराल फिरोजाबाद में है| सपना को गंभीर त्वचा रोग से पीड़ित थी| उसे बीते 16 जून को लोहिया अस्पताल से सैफई मेडिकल कालेज रिफर किया गया था| बीते 17 जून को उसे सैफई में भर्ती किया गया था| जंहा 12 घंटे बाद उसकी मौत हो गयी| इस दौरान उसका सैम्पल भी लिया गया था| जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को उसकी मौत के बाद पॉजिटिव आयी| सपना के पॉजिटिव आने के बाद उसके गाँव को सील किया गया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि अब तक कुल 89 मामले सामने आये है| जिसमे से 43 स्वास्थ्य हो चुके है| 45 सक्रिय मरीज है| वहीं 1 महिला की मौत हो गयी है| उन्होंने सभी से शतर्क रहने की अपील की है|