चीन के खिलाफ जगह-जगह फूट रहा भारत का गुस्सा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) चीन की कायराना हरकत से आक्रोशित व्यापारियों ने शहीद जवानों की शहादत पर भारी दुख व्यक्त करते हुए चीन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान व्यापारियों व अन्य लोगों ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही कांग्रेस और आप ने भी अपने तरीके से विरोध दर्ज किया|
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में व्यापारी चौक पर एकत्रित हुए और अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंक दिया| साथ ही साथ चीनी वस्तुओं का भी बहिष्कार किया| इधर, व्यापारियों का कहना था कि लोगों के भारी गुस्से के बाबजुद कोरोना महामारी के चलते ज्यादा लोगों को एकत्रित नहीं किया जा सका।
जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, विशाल दुबे, इख़लाक़ खान, बसींमुज्ज्मा खां, राकेश सक्सेना, राजू भारद्वाज, अंकुर श्रीवास्तव, बिल्लू सक्सेना, प्रमोद गुप्ता आदि रहे|
आप ने भी पुतला फूंक दर्ज कराया विरोध
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा के साथ पदाधिकारियों ने मिलकर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया| शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की| राजगौरव पाण्डेय, प्यारे वारसी, गौतम कश्यप, रामकिशन कश्यप आदि रहे|
कांग्रेस ने सभी विकास खंड क्षेत्रों में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
कांग्रेस नें एलओसी पर शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में प्रतिएक विकास खंड क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया| जिसमे दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी| जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया कि सैनिको का बलिदान बेकार नही जायेगा| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि रहे|