मकान पर कब्जे के विवाद में किन्नर की गोलीमारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी में आवास पर जबरन कब्जा करने के प्रयास में किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| मौके पर एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की|
किन्नर शबाव के पिता अफजल खां है| 30 वर्षीय शबाव उर्फ़ अंजली अपनी बुआ रईसा बेगम के घर पर रह रहा था| सूत्रों की माने तो कालोनी के एक मकान पर कब्जे के विवाद में कालोनी के ही गगन दुबे नें तमंचे से तीन गोली किन्नर पर दाग दी| जिसके बाद उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा अंजली को लोहिया अस्पताल में डॉ० राजकिशोर ने उसे मृत घोषित  कर दी| किन्नर अंजली हल्द्वानी में रहता था| वह लॉक डाउन से पहले आया था और फिर वापस नही गया था| सूचना पर एसपी, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, थानाध्यक्ष जेपी शर्मा आदि मौके पर आ गये और पड़ताल की|
एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि मकान कब्जे का विवाद सामने आया है| आरोपियों को चिन्हित लिया गया है| उनकी गिरफ्तारी की जायेगी|