खबर का असर: बाढ पीड़ितों का हाल जाननें पंहुचे तहसीलदार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते कई दिनों से रामगंगा उफान पर हैं | लिहाजा काफी बड़ी मात्रा में फसल बाढ़ में समा गयी| लेकिन जब कोई ग्रामीणों के हाल जाननें नही पंहुचा तो आपके प्रिय जेएनआई न्यूज नें ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से बीते दिन ही प्रकाशित किया था| जिसके बाद बुधवार को तहसीलदार नें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करके ग्रामीणों से बात की और सम्भव मदद का भरोसा भी दिया|
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर कोला सोता में बाढ़ का पानी आ जाने से ग्रामीणों की खेती का कटान शुरू हो गया| जेएनआई पर खबर के प्रकाशन के बाद तहसीलदार कर्मवीर, लेखपाल अरुण आदि जांच करने पहुंचे| उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली| ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक रामगंगा के बाढ़ का पानी आ गया है| ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि शासन द्वारा करोड़ों रुपए से बनाये गये परकोपाइन ध्वस्त हो गए हैं| जिससे खेत लगातार कट रहे हैं| तहसीलदार कर्मवीर के ग्रामीणों को सलाह दी की ऊंचे स्थानों पर रहे दो 2 घंटे की ड्यूटी हर व्यक्ति देता रहे, जो कि कोई घटना अप्रिय ना हो सके| लेखपाल अरुण की 24 घंटे के लिए ड्यूटी लगा दी गई है| उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराते रहें|
तहसीलदार कर्मवीर के द्वारा बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया| जिस पर नाम ना लिखे होने पर लेखपाल गौरव को फटकार लगायी| कोटेदारों को निर्देश दिये की चना-लईया की व्यवस्था कर उसे बाढ़ चौकी पर पहुंचा दें जिससे आनें वाले लोगों को लाभ मिल सके |
इस खबर का हुआ असर: रामगंगा में उफान, कई एकड़ खेत कटे