पंखें के करंट से युवक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर में रखे फर्राटा पंखे में आये करंट से युवक की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना कादरी गेट में पुरानी घटिया निवासी 40 वर्षीय गोविन्द दुबे पुत्र गंगाराम दुबे की पत्नी की बीते दो साल पूर्व मौत हो गयी थी| बुधवार को सुबह 8 बजे उनकी 10 वर्षीय पुत्री रिद्धि व 7 वर्षीय विधि स्कूल चली गयी| दोपहर लगभग 1 बजे जब वह स्कूल से वापस लौटीं तो पता चला उनके पिता गोविन्द पास रखे पंखे से चिपके है| यह देखकर दोनों बहनों में चीत्कार मच गयी| जानकारी होनें पर उनके गोविन्द के बड़े भाई रामू मौके पर आ आये और पुलिस को सूचना दी| सूचना पर थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित शर्मा आदि मौके पर पंहुचे और पड़ताल की| चौकी इंचार्ज अमित शर्मा नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पोस्टमार्टम में ही मौत का सही कारण पता चलेगा|