ब्रेकिंग: सगुना की जीत पक्की! सुबोध यादव ने मंत्री शिवपाल सिंह के सामने दिया समर्थन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

DR SUBIDHफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सामने पार्टी के विरोधी प्रत्याशी समर्थक सुबोध ने अपना समर्थन दे दिया है| जिसके चलते अब सगुना देवी का चुनाव जितना तय माना जा रहा है|

बीते दो दिन पूर्व जनपद आये शिवपाल सिंह ने मिडिया को इशारा किया था की जिला पंचायत में उनका ही प्रत्याशी जीतेगा| जिसके बाद मंगलवार को सैफई के निरीक्षण भवन में निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान देवी के समर्थक सुबोध यादव ने अपना समर्थन दे दिया| सुबोध के समर्थन देने से सगुना देवी की जीत पक्की हो गयी है| अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह व सुबोध यादव पंचायत चुनाव के प्रभारी व मंत्री शिवपाल से मुलाकात की| और उन्हें जिला पंचायत सदस्यों की सूची भी सौपी|

पार्टी के महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया कि उन्हें पत्र प्राप्त हो गया है जिसमे सुबोध यादव ने पार्टी की प्रत्याशी सगुना देवी को समर्थन दे दिया है| वही सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने बताया कि वह व सपा नेता अरशद जमाल भी मंत्री शिवपाल सिंह के साथ सैफई में थे| उनके सामने ही सगुना देवी को समर्थन दिया |

कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि पार्टी की नीतियों पर चलने का विश्वास दिलाने पर सुबोध यादव उनका निष्कासन सद्द कर दिया गया है|