शो पीस बनी तहसील की पानी टंकी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

tnkiफर्रुखाबाद:(अमृतपुर)  बसपा शासन काल 21 मई 2008 में बनी तहसील के परिसर में ही पानी की टंकी का निर्माण भी किया गया था| जो अब सफेद हाथी के अलावा कुछ भी नही है| लेकिन अफसरों का ध्यान इस तरफ नही जा रहा है|

तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी सो पीस बनकर रह गयी है| अफसरों की इस पर नजर ही नही पड़ रही| या जानबूझ कर नजर डालना नही चाह रहे| जिससे तहसील में पानी की समस्या है| लाखो रुपये के वजट से निर्मित की गयी टंकी अब कबाड़ होने की कंगार पर है| यदि जल्द इसे संचालित ना किया गया तो इसका इस्तेमाल कभी नही हो सकेगा| सम्बन्धित अफसर अपना मुंह चुराने का प्रयास कर रहे है| टंकी बने आठ सालो का समय गुजर गया देखने में लगता है शायद कभी चली ही नही|

एसडीएम अमृतपुर युवराज सिंह ने बताया की टंकी की जाँच कराकर ठीक कराया जायेगा|