लम्बी बीमारी के बाद कृष्णा देवी यादव का निधन

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जाने-माने शिक्षाविद बाबू सिंह यादव की पत्नी कृष्णा देवी का लम्बी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया| कृष्णा देवी 78 वर्ष की थीं|
समाजवादी पार्ट्री के प्रदेश सचिव डॉ० जितेन्द्र यादव के लखनऊ आवास पर कृष्णा देवी का उपचार चल रहा था| वहीं उन्होंने अंतिम साँस ली| खबर शुभ चिंतकों में पंहुचते ही शोक की लहर दौड़ गयी| उनका शव फतेहगढ़ फूसबंगला कृष्णानगर स्थित उनके आवास पर पंहुच गया| दोपहर बाद अंतिम यात्रा पांचाल घाट के लिए रवाना होगी|
डॉ० जितेन्द्र यादव नें बताया कि शाम लगभग 3 बजे अंतिम यात्रा पांचाल घाट के लिए निकलेगी|