नाराज सयुस जिलाध्यक्ष ने महासचिव को हटाया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

prdip yadavफर्रुखाबाद: समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने अपने संगठन के जिला महासचिव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है| उनके ऊपर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा है|

जिला महासचिव केके यादव पर काफी समय से पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप लग रहा था| जिसके चलते जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने केके यादव को पद से हटा दिया| प्रदीप यादव ने बताया कि केके यादव को पद से हटा दिया गया है| उनको पार्टी से हटाने के लिये जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव से भी सिफारिश की है की उन्हें आजीवन पार्टी की सदस्यता से हटा दिया जाये|