सपा,बसपा और कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नही: बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjpफर्रुखाबाद : भारतीय जनता पार्टी ने शहर क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में प० दीनदयाल उपाध्याय प्राशिक्षण महाअभियान की शुरुआत की गयी | जिसमे बीजेपी जिलाध्यक्ष ने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा का निश्चित विचार और अपना मार्ग दर्शन है| जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा में आंतरिक लोकतंत्र नही है| प्राशिक्षण महाअभियान के प्रथम सत्र में 125 लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया|

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया| उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी पद और जिम्मेदारी ना मिलने से असंतुष्ठ बिल्कुल भी ना हो| उन्होंने कहा की कार्यकर्ता अपनी समस्या पार्टी के मंच से रखे राजनीति में सभी काम मन के और मन से नही होते| उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने बसपा सुप्रीमो मायावती की जान गेस्ट हाउस कांड में बचायी थी| भाजपा ने मायावती को दो बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाया जबकि मायावती ने अपने आधा दर्जन सांसदों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिरा दी थी | क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया|

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने की | पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव सिंह,मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे| संचालन जिला महामंत्री विमल कटियार ने किया|