शस्त्र फैक्ट्री में मिले भारी अबैध असलहा ,तीन गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को पुलिस नें शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस नें उनके पास से भारी मात्रा में अबैध असलाहें बरामद किये है|
एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, थानाध्यक्ष कंपिल आर के सिंह, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी की संयुक्त टीम नें अबैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करनें में कंपिल के गूजरपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र वनवारी लाल, बदायूं के उसैत धस नगला निवासी राजीव पुत्र वीरपाल, बदायूं उसैत बेतन नगला निवासी सनोज पुत्र रामखिलाडी को गिरफ्तार किया |
शस्त्र फैक्ट्री में यह असलहे हुए बरामद
315 बोर के 13 देशी तमंचा, एक 315 बोर की नाजायज राइफल, 3 देशी तमंचा 12 बोर, 1 अधिया 12 बोर, 1 अधबनी नाल 315 बोर, 1 अधबनी नाल 12 बोर 2 नाजायज अधबने तमंचे की बाड़ी के साथ ही शस्त्र फैक्ट्री चलानें का सामान बरामद हुआ|
पकड़े गये एक आरोपी की हिष्ट्रीशीट
पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी प्रेम सिंह वर्ष 2000 में हत्या के मामले का भी आरोपी है| उसनें कंपिल थाना क्षेत्र में हत्या को अंजाम दिया था| जिसका मुकदमा थाना कंपिल में पंजीकृत है| इसके साथ ही कंपिल थाना में प्रेम सिंह पर पांच मुकदमें पंजीकृत है| आरोपी राजीव व सनोज का कोई अपराधिक इतिहास नही है|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय सिंह नें जेएनआई को बताया कि पुलिस लाइन सभागार में बताया की पकड़े गये आरोपी अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य है| उन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |