गौशाला में अव्यवस्था पर डीएम खफा, डीपीओ से जबाब-तलब

FARRUKHABAD NEWS JAIL कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें गौशालाओं का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्हें गौशाला में अव्यवस्था मिली तो उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से जबाब-तलब किया है| उन्होंने व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
गुरुवार को डीएम डम्पिंग ग्राउन्ड एवं कान्हा गोंवश आश्रय स्थल देवरानपुर गढ़़िया का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का लिया जायजा लिया| इसके साथ ही उन्होंने बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये| इसी दौरान उन्होंने गोवंश आश्रय स्थल हसनापुर एवं गोवंश आश्रय स्थल याकूतगंज का किया औचक निरीक्षण किया| यहाँ भी उन्हें पता चला की गायों के लिए बीते लगभग डेढ़ महीने से भूसा, दाना व नमक नही मिला है| भूसे की कमी भी बतायी गयी| मौके पर 172 गौवंश मिले| एक गौपालक और बढ़ाये जाने की मांग की गयी|
हसनापुर में अव्यवस्था देख डीएम खफा हो गये| उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी व नोडल अधिकारी भारत प्रसाद से जबाब तलब किया है| डीएम ने नगर पंचायत कमालगंज की सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर भोजन गुणवत्ता का लिया जाएजा लिया और अवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये|
बाल सम्प्रेक्षण गृह में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोंक
याकूतगंज के जखा स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया| उन्हें मौके पर कुल 42 किशोर मिले| डीएम नें सख्त निर्देश दिये की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें| यदि किसी किशोर को बुखार, खांसी या जुखाम है तो तत्काल सूचित करें| उन्होंने कहा किसी भी बाहरी व्यक्ति का बाल सम्प्रेक्षण गृह के भीतर प्रवेश बंद रहेगा| उन्होंने शौचालय व भोजनालय की सफाई बेहतर तरीके से कराये जाने के कड़े निर्देश दिये|