अनुपम व डब्बन सहित चार की 19 करोड़ 45 लाख की सम्पत्ति होगी कुर्क

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बसपा नेता अनुपम दुबे और उनके भाई सहित चार के खिलाफ उत्तर-प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत 19 करोड़ 45 लाख रूपये की सम्पत्ति कुर्क करनें के आदेश डीएम ने दिये है|  थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा दी गयी आख्या पर पूरी कार्यवाही की गयी है|
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर भानु भास्कर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के देखरेख में कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है| इंस्पेक्टर रामनिवास यादव और ठेकेदार समीम हत्याकांड के आरोपी अनुपम दुबे मैनपुरी जेल में निरुद्ध है| लिहाजा उनके ऊपर गैंगेस्टर व रासुका की कार्यवाही भी हो चुकी है| पुलिस के अनुसार अनुपम दुबे पर कुल 46 मुकदमें पंजीकृत है| डब्बन पर 10 केस दर्ज है| जबकि व्यापारी मोहन अग्रवाल पर जानलेवा हमले में आरोपी अभिषेक रस्तोगी पर 2 और उसके भाई पंकज रस्तोगी पर 2 मुकदमें दर्ज है|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अनुपम दुबे की 9 करोड़ 53 लाख 27 हजार 903 रूपये 29 पैसे, डब्बन दुबे की 9 करोड़ 45 लाख 12 हजार 91 रूपये व 25 पैसे, अभिषेक व पंकज रस्तोगी की 50 लाख 82 हजार 600 सम्पत्ति आंकी है| जिसको कुर्क किया जायेगा|