महिला सफाई कर्मी को बचाने में पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

adesh-minadevi-slempurफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में सफाई कर रही महिला पर गाँव के दबंगो ने हमला बोल दिया| महिला की पिटाई होते देख पिकेट डियूटी पर तैनात पुलि कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो दबंगो ने पुलिस कर्मियों पर भी हाथापाई का प्रयास किया| पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया|

सलेमपुर निवासी मीनादेवी उर्फ़ नन्ही देवी पत्नी प्रभुदयाल अपनी पुत्री शिवानी के साथ सफाई कर रही थी| तभी गाँव का ही दबंग आदेश पुत्र राममनोहर मिश्रा आया और धूल उड़ाने का हबाला देकर उनकी पुत्री शिवानी के साथ गाली-गलौज करने लगा| जब मीना ने मना किया तो दबंग आदेश मिश्रा ने उसके ऊपर लाठी से हमला बोल दिया| जिससे उसके गम्भीर चोटे आयी| जब मौके पर मौजूद पिकेट के सिपाही रविन्द्र चौहान और ओमकार सिंह ने सफाई कर्मी को पिटते देखा तो उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया| जिस पर आरोपी ने पुलिस कर्मियों से हाथपाई का प्रयास भी किया| लेकिन पुलिस ने आरोपी आदेश को दबोच लिया|

घायल महिला थाने पंहुची लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया| घंटो वह मेडिकल के लिये अस्पताल के गेट पर पड़ी रही| एसपी को फोन किया तो फोन स्वीच बंद था| उसके बाद महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 पर फोन किया| महिला हेल्प लाइन से उसे कार्यवाही का भरोसा दिया गया| महिला के पति प्रभुदयाल ने थाने में तहरीर दी| थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि अभी जाँच की जा रही है| पुलिस कर्मियों से हाथापाई नही की गयी|