24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन तहसील

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) बीते दिन चकरोड की पैमाइश करने गयी राजस्व टीम पर ग्रामीणों नें हमला बोल दिया था| जिसके बाद पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन उनकी अभी तक गिरफ्तारी नही हुई| जिससे लेखपाल संघ नें आपात बैठक बुलाकर आक्रोश व्यक्त किया| जिसके एसडीएम नें सीओ को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पत्र लिखा है|
कायमगंज के नगला भूड निवासी राजस्व टीम प्रभारी अनिल कुमार नें थाना अमृतपुर में बीते 11 मई को मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे उन्होंने कहा था कि तहसील अमृतपुर के गाँव हुसैनपुर में चक मार्ग का सीमांकन कर रहे थे| उसी समय गाँव के ही दिनेश कुमार, दुर्गेश, अशोक, छोटे, बड़े, प्रवेश, भीम व 3 अज्ञात लोगों नें राजस्व टीम पर हमला बोल दिया| अनिल के साथ में ही गौरव यादव, रमाकान्त व संजय कुमार भी थे| ग्रामीणों नें हमला बोल दिया| लेखपाल रमाकान्त व अनिल को जातिसूचक गाली दी| इसके साथ ही अभिलेख भी फाड़ दिये| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 332, 353 व  एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था| जाँच दारोगा राजवीर सिंह को दी गयी थी|
घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों की थाना पुलिस नें गिरफ्तारी नही की| जिससे लेखपाल संघ भड़क गया| लेखपाल संघ ने थानाध्यक्ष  अमृतपुर के खिलाफ कड़ा रोष प्रगट किया|  जिसके बाद एसडीएम अमृतपुर विजेंद्र सिंह नें सीओ अमृतपुर को पत्र लिखकर जल्द गिरफ्तारी किये जाने की बात कही है| जिलाध्यक्ष सैयद मीर खां नें बताया कि एसडीएम नें जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है| यदि 24 घंटे में कार्यवाही नही होगी तो लेखपाल कार्य बहिष्कार करेंगे|
जिला मंत्री अजीत दुबे, तहसील अध्यक्ष संजय कुमार, तहसील सचिव पवन कुमार यादव आदि रहे|