चेतावनी की दवा से नही सुधरी बीमार व्यवस्था, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी फिर मिले गायब

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) स्वास्थ्य आरोग्य मेले से चिकित्सकों के गायब रहनें की बीमारी पूर्ववत ही है| जिलाधिकारी संजय कुमार द्वारा सात दिन पूर्व दी गयी कार्यवाही चेतावनी से बीमार व्यवस्था में कोई सुधार नजर नही आया| रविवार को फिर चिकित्सक औरस्वास्थ्य कर्मी गायब मिले|
शनिवार को डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले  का औचक निरीक्षण किया| मेले से डॉ० दीपेन्द्र व एएनएम रूबी तिवारी अनुपस्थित मिलीं| जिनके खिलाफ सीएमको को कार्यवाही के निर्देश दिये है| डीएम को निरीक्षण के समय चिकित्साधिकारी डा0जितेन्द्र कुमार  8 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित मिले|अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कमालगंज को सम्बोधित अवकाश प्रार्थना पत्र उन्हें न भेजकर जहानगंज केन्द्र पर ही रखे पाये गये। इनके विरूद्ध भी कार्यवाही हेतु सीएमओ को निर्देशित किया। केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गोद भराई की रस्म भी करायी गयी|
पंचायत दिवस पर सुना पीएम का सम्बोधन 
पंचायती राज दिवस के अवसर पर राष्ट्र को प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन को ग्राम विजाधरपुर विकास खण्ड बढ़पुर में ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा सुना गया| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति,  जिला पंचायती राज अधिकारी विनय कुमार, प्रधान रेनू यादव आदि रहे| इससे पूर्व उन्होंने जहानगंज में पीएम के सम्बोधन की  तैयारियों का जायजा लिया|