प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से 2024 पर साधा निशाना

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर प्रारंभ हुआ| जिसमे कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए आगामी 2024 के चुनाव की तरफ भी लक्ष्य साधा गया|
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित के साथ सत्र का शुभारंभ किया| उन्होंने कहा की संगठन को विस्तार देने के लिए प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन किया जाता है| जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति व नीति के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाती है| 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्र की संप्रभुता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए की गई।  भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है जिसको अटल बिहारी वाजपेई व लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए आंदोलन चलाया गया। 1975 की इमरजेंसी में हजारों कार्यकर्ताओं ने बलिदान और गिरफ्तारियां दी। कांग्रेस की फूट डालो और राज करो की नीति के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया गया जिसके परिणाम स्वरूप अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में पहली बार विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी।  2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार जनकल्याण व लोक कल्याण की सरकार बनी 2014 व 2019 के लोकसभा चुनावों में संगठन व सरकार की नीतियों को जनता का साथ मिला जिसके परिणाम स्वरूप 2017 वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया। भाजपा के पास विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं वाला समूह है| पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए|
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख घनश्याम ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक समरसता के आधार पर जनसेवा का कार्य करता है  प्रशिक्षण वर्ग शिविर का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वर्ग प्रमुख डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा, जिला महामंत्री सुनील रावत, डॉ० बीके गंगवार सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, शिक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक भास्कर द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, बबीता पाठक,  जय गंगवार आदि रहे|