गड्डे में बच्चे के गिरने से आक्रोशित लोगो ने लगाया जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

16_02_2016-16fkb15-c-2फर्रुखाबाद: नगर पालिका और जिला प्रशासन की उदासीनता का नजरा मंगलवार सुबह देखने को मिला| जब एक टूटी पुलिया के गड्डे में माँ के साथ जा रहा मासूम गिर गया| बाद में  सिटी मजिस्ट्रेट के फोन पर मिले आश्वासन के बाद जाम खोला जा सका|

जाम का नेतृत्व कर रहे नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने बताया की मंगलवार को सुबह रेलवे स्टेशन तिराहे के निकट एक पुलिया टूटी है| जिसमे आये दिन कोई ना कोई हादसा हो रहा है| मंगलवार सुबह एक महिला स्कूटी से अपने मासूम के साथ जा रही थी| टूटी पुलिया के निकट जाम लगा था| तभी महिला की स्कूटी अनियंत्रित होकर उस गड्डे में जा गिरी और उसका बच्चा भी गड्डे में गिर गया| मौके पर भीड़ लग गयी|

स्थानीय नागरिको ने जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला| प्रशासन की घोर लापरवाही बताते हुए विक्रांत अवस्थी ने रेलवे रोड पर जिला प्रशासन और जिले के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेवाजी की| जाम लगने से वाहनों की आभाजाही बंद हो गयी| मौके पर प्रभारी शहर कोतवाल महेन्द्र त्रिपाठी मौके पर पंहुचे| उन्होंने फोन पर विक्रांत अवस्थी की बात करायी| जिसके बाद नगर पालिका की जेसीबी और अन्य अधिकारी भी मौके पर आ गये और जाम खोल दिया गया|

इस दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन, हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष बंटी चौरसिया, अंकित तिवारी , सौरभ शुक्ला, आदित्य वाथम, मुनीश चौहान, संगीत यादव आदि लोग मौजूद रहे|