अतिक्रमण हटानें के विरोध में बाजार बंद, सड़क पर व्यापारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लोक निर्माण विभाग के द्वारा कस्बे के दुकानदारों को अबैध रूप से दुकान मकान का निर्माण करानें में नोटिस जारी किया था| लेकिन नोटिस का समय समाप्त होनें के बाद कोई निष्कर्ष नही निकला तो आक्रोशित व्यापारियों नें बाजार बंदी कर दी|
दरअसल बीते 22 जुलाई 2021 को पीडब्लूडी के सहायक अभियंता महिपाल सिंह नें कस्बे के 118 लोगों को नोटिस जारी किये है| जिससे दुकानदारों में खलबली मच गयी थी| नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण खुद हटानें के आदेश दिये गये थे| नोटिस में कहा गया था कि यदि उसके बाद अतिक्रमण नही हटाया गया तो अतिक्रमण जिला प्रशासन के सहयोग से हटा दिया जायेगा| समय पूरा होनें बाद दुकानदारों में खलबली मच गयी| जिसके चलते उन्होंने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया| कुछ व्यापारी दुकान खोले तो व्यापार मंडल नें उनकी दुकानें भी बंद करा दी|
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता नें कहा कि यदि कोई सकारात्मक परिणाम नही निकला तो शुक्रवार को भी बाजार बंदी रखी जायेगी| व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ नें बताया कि व्यापारियों के साथ है| यदि जरूरत होगी तो वह साथ खड़े होंगे| एसडीएम नरेंद्र कुमार नें बताया कि विभागीय अधिकारियों से बात की जा रही है|