जेल की दीवार निर्माण करा रहे जेई के खिलाफ कार्यवाही के संकेत

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:केन्द्रीय कारागार में चारों तरफ बनायी जा रही निर्माणाधीन दीवार का निरीक्षण करने आये जिले में नोडल अधिकारी नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने निर्माण कार्य से सम्बन्धित कोई सटीक जानकारी ना देने पर कार्यवाही के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये| नोडल अधिकारी के कड़े रुख को देखकर अधिकारी पसीने छोड़ते नजर आये|
फतेहगढ़ की सेन्ट्रल जेल के चारों तरफ उनकी पूरी भूमि पर बाहर-बाहर दीवार का निर्माण हो रहा है| जो पैक्स फेड के द्वारा दो करोंड 81 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है| जिसकी लम्बाई लगभग 2.45 किलोमीटर है| जिसका निर्माण संस्था के जेई रविन्द्र गंगवार के निर्देशन में किया जा रहा है| इसी दीवार की जाँच करने के लिये जिले के प्रभारी मंत्री केन्द्रीय कारागार पंहुचे| उन्होंने जेई रविन्द्र कुमार व पीडब्लूडी के जेई आदित्य कुमार से बात की| नोडल अधिकारी को जेई पैक्स फेड किसी भी सबाल का सही से जबाब नही दे सके|
नोडल अधिकारी को बताया गया की अभी तक कुल 18 सौ मीटर ही दीवार का निर्माण हो सका है| जेई ने बताया की वजट ना होने से एक वर्ष तक कार्य वाधित भी रहा| इस पर नोडल अधिकारी ने उनकी क्लास लगा दी| उन्हें पुराने मटेरियल की भी कोई जानकारी नही मिली| इसके साथ ही जेई ईंटों, सीमेंट आदि की गुणवत्ता की जाँच रिपोर्ट भी नोडल अधिकारी को नही दिखा सके| जिससे खफा नोडल अधिकारी ने सीडीओ अपूर्वा दुबे को जेई रविन्द्र कुमार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये|
जिला विकास अधिकारी की लगाई क्लास
नोडल अधिकारी को सेन्ट्रल जेल की सड़क किंनारे आवासों और भूमि को घेरने के लिये बनायीं जा रही दीवार का निरीक्षण करना था| लेकिन अधिकारी उन्हें सेन्ट्रल जेल गेट पर ले गये और वह मुख्य दीवार को देखने पंहुच गये| जब उन्हें पता चला की बाहर की दीवार का निरीक्षण करना था तो वह खफा हो गये| उन्होंने आगे लेकर चल रहे जिला विकास अधिकारी की क्लास लगा दी|
सीडीओ की भी लगायी फटकार
निर्माण कार्य में संतोष जनक उत्तर ना मिलने से खफा नोडल अधिकारी की नजर सेन्ट्रल जेल चौराहे पर गयी उन्होंने सीडीओ अपूर्वा दुबे से कहा की चौराहे पर कूड़े दान रखें जाए| जिससे साफ़ सफाई रह सके| एसडीएम सदर,तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे|