सफाई नायक के खिलाफ भड़के पालिका सफाई कर्मी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका फर्रुखाबाद के सफाई कर्मी सफाई नायक के शोषण को लेकर भड़क गये| उन्होंने पालिका कार्यालय में जमकर हंगामा किया और ईओ से सफाई नायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की|
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मी ईओ रश्मि भारती से उनके कार्यालय में मिले| जहाँ सफाई कर्मियों नें बताया कि मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती है| वहां तैनात सफाई नायक रफीक मेडिकल कालेज में तैनात सफाई कर्मियों से जबरन कार्य करा रहे है| जब सफाई कर्मी कार्य करने से मना करता है तो सफाई नायक रफीक अभद्र गाली-गलौज करते है| सफाई कर्मियों नें ईओ से सफाई नायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है|
जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, कानपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र उर्फ चौधरी,  प्रदेश महासचिव नीरज कुमार, सफाई कर्मचारियों गुड्डू, गोविंद, रंजीत कुमार, ओमकार, राजकपूर, धीरज शिवम, राजेश कुमार आदि कर्मी रहे|