करथिया एनकाउंटर मामले की जाँच होना जरुरी: सलमान खुर्शीद

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीते दिनों 31 जनवरी को करथिया एनकाउंटर मामले पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें सबाल खड़े किये है| उन्होंने कहा कि इस मामले की जाँच होना बेहद जरुरी है जिससे पता चले की आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया|
दोपहर बाद करथिया पंहुचे पूर्व विदेश मंत्री नें कहा एनकाउंटर में मारे गये सुभाष व पुलिस के सामने भीड़ द्वारा मौत के घाट उतारी गयी उसकी पत्नी के मामले पर बड़े सबाल खड़े किये| पूर्व विदेश मंत्री पहले सुभाष के घर गये और उसे देखा| इसके बाद घटना में बंधक बनाये गये सभी बच्चो से भेट कर उनसे बात की|
इस दौरान पत्रकारों को बताया कि आखिर सरकार या शासन यह बताये की उसने इतना बढ़ा कदम क्यों उठाया| क्या वह अपनी बात कहना चाहता था या सिस्टम से परेशान था| लेकिन उसकी आबाज दबा दी गयी| उसकी पत्नी कोई अपराधी नही थी उसको पुलिस के सामने मौत के घाट उतार दिया गया| उन्होंने कहा लोकतन्त्र में जाँच की मांग करना ठीक है| इस घटना की भी जाँच होनी चाहिए| जिससे सच जनता के सामने आ सके| यदि मृतक की तरफ से कोई मांग नही करता तो सरकार को भी इसकी जाँच करानी चाहिए| इसके साथ ही उन्होंने कन्नौज बस हादसे की भी जाँच होनें की बात कही|
राम राज्य का विरोध नही रावण राज का विरोध
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यलय पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें वार्ता करते हुए कहा कि शाहीन बाग़ के प्रदर्शन में बंद रास्ता पुलिस ने बंद किया है| वहीं शाहीन बाग़ के प्रदर्शन कारियों पर कहा की वह लोग बहुत समझदार लोग है और उनमे बहुत हिम्मत है|  हम उनको सहयोग देने को तैयार है लेकिन उनका सेहरा अपने ऊपर लेने को नहीं तैयार है| वहीं राम राज्य की कल्पना पर कहा की राम राज्य का विरोध नहीं करते है बल्कि रावण राज्य का विरोध करते है| भगवान राम इमामे हिन्द है| राम राज्य को निजामे मुस्तफा कह सकते|
उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा पर कहा की किसी का सरकारी पैसे से स्वागत करना सही नही है| और यह भी देखना है की आने वाला हमें क्या देकर जा रहा है इस पर चर्चा की ज़रुरत है|  इसी आधार पर उसका स्वागत करना चाहीये| अगर हमारी अपेक्षा पूरी हो रही है तो उसका स्वागत करना चाहिए|
सौ रूपये की टॉफी बाँट गये सलमान 
पूर्व विदेश मंत्री नें अपने दौरे के दौरान करथिया में बंधक बनाये गये मासूमों से भेट की और उनके हालचाल लिये| इसके साथ ही उन्होंने 100 रूपये की टॉफी मंगाकर बच्चो में वितरित की| जिलाध्यक्ष विजय कटियार, पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि रहे|