नगर पालिका को बनाकर रख दिया नरक पालिका

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने नगर पालिका के खिलाफ कड़ी बयानबाजी की है| उन्होंने कहा जो माहौल अधिकारियों और पालिका अध्यक्ष नें बनाकर रखा है जिससे विकास प्रभावित हो रहा है|
नगर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि मोदी सरकार का इस वर्ष का वजट विश्व का सबसे बेहतर वजट था| जिसमे व्यापरी का टेक्स बहुत ही कम किया गया है| उन्होनें कहा कि प्रदेश व देश के मुख्य विपक्षी दल सीएए का विरोध कर रहें है| जबकि सीएए देश के लिए बेहतर है| उन्होंने कहा की अब जून में ऊन की टोपी नही चलेगी|
उन्होंने दिल्ली के चुनाव पर भाजपा की हार के घाव पर भी मरहम लगाने का कार्य किया| सांसद नें कहा कि दिल्ली में भाजपा हारी नही बल्कि उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है| लेकिन उससे भी जादा ख़ुशी इस बात से है कि कांग्रेस का चुनाव में खाता नही खुल सका| नगर पालिका में ईओ और अध्यक्ष के बीच चल रहे गौरिल्ला युद्ध पर भी उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने कहा कि नगर पालिका को अध्यक्ष नें नरक पालिका बनाकर रख दिया है| जिसकी शिकायत वह शासन और सीएम से करेंगे|
उन्होंने भाजपा सभासदों के द्वारा बसपाई अध्यक्ष का साथ देनें के मामले में कहा की भाजपा के सदस्य गाय है जो खाने कही है और दूध अपने खूंटे पर ही देते है| उन्होंने कहा की सीएम योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले से अवगत कराया जायेगा और शासन में भी पूरे प्रकरण की जानकारी दी जायेगी | जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, प्रभात मिश्रा, दीलीप भारद्वाज अदि रहे