मीडिया एसोसिएशन के शेखर जिलाध्यक्ष, अनिल महामंत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के द्वारा बैठक कर कलमकारों को मजबूत करने पर विचार किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष और महामंत्री की भी घोषणा की गयी|
नगर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पत्रकार अनिल वर्मा शेखर को जिलाध्यक्ष बनाया गया| इसके साथ ही साथ अनिल प्रजापति को महामंत्री मनोनीत किया गया| दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया|
नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नें कहा कि कलम का सिपाही हमारा है खबर के दौरान अगर किसी पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो संगठन उसके साथ सदैव खड़ा है| राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह, चंद्र प्रकाश दीक्षित, राजू भारती, संजय शर्मा, उपकार मणि, संदीप कटियार आदि नें विचार व्यक्त किये| अध्यक्षता चन्द्रप्रकाश दीक्षित नें की| इस दौरान दीपक शुक्ला, शिव कुमार मिश्रा, लक्ष्मीकांत, अनवर पठान, विनय सिंह, शकील खां, आलोक सिंह व विकास दुबे आदि रहे|