अलीगढ़ में सीएए पर बबाल: पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े; एक व्यक्ति को लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

अलीगढ़: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ में माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। यहां ऊपरकोट में प्रदर्शन जारी है जबकि शाहजमाल में हालात बेकाबू हो रहे हैं। जुलूस की शक्ल में सैकड़ों लोग सड़कों पर हैं। प्रदर्शन करने जा कुछ युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर दिया। बवाल में तारिक नाम के व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।
अलीगढ़ में दोपहर बाद हालात बिगड़े गए। ऊपरकोट पर हालात सामान्य करने में जुटी पुलिस पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को पकडऩे का प्रयास। इससे महिलाओं में गुस्सा बढ़ गया। ज्यादा पथराव होने पर गुस्साई पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। धरना दे रहीं महिलाएं भी भाग गईं। कुछ लोगों ने ज्वलंत चीजें फेंकी जिससे दुकानों के आगे लगे पर्दों में आग लग गई। बाद में इसे भुजा दिया गया।
तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शााहजमाल ईदगाह के सामने सीएए के विरोध में जारी प्रदर्शन में रविवार को हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां पर करीब आठ हजार से अधिक महिला और पुरुष लोग जुटे हुए हैं। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की टोलियां लगातार नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। ऊपरकोट कोतवाली के सामने भी धरना प्रदर्शन जारी है और लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही है।
बाजार बंद करा दिया
यहां पर पुलिस- प्रशासनिक अफसरों के समझाने पर बार-बार टकराव के हालात बन रहे हैं। देहलीगेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद हैं। करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी इलाके के दुकानदारों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए बाजार बंद करा दिया गया है। खैर बाईपास पर नादा पुल के पास भीम आर्मी से जुड़े महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया है। भीम आर्मी ने भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका असर मिलाजुला देखने को मिल रहा है। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाके की दुकानें पूरी तरह से बंद है।
देहलीगेट और ऊपरकोट इलाके में सुबह से जारी जुलूस प्रदर्शनों में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। पूरे हालात पर नजर रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर एक घंटे की रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा रही है। प्रदर्शन करने जा रहे युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव किया। जिसके बाद से यहां पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। श्रद्धालुओं में भारी रोष को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।