राहुल गाँधी के सामने दावेदार करेंगे शक्ति प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

changres 12cangresफर्रुखाबाद: यूपी में होने वाले आगामी विधान सभा में अपनी जमीनी पकड़ बनाने के लिये कांग्रेस ने जोर-आजमाइस शुरू कर दी है| जिसके चलते यूपी में बड़े-बड़े दिग्गज उतारे गये है| खुद यूपी में यह कमान राहुल गाँधी सम्भाल रहे है| जिसके चलते इसी सितम्बर माह में उनका जनपद में भी कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है| राहुल के आने की खबर से कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने को मिल रहा है| फ़िलहाल राहुल के सामने दावेदार अपना शक्ति प्रदर्शन करेगे| इससे उनकी टिकट भी निर्भर करेगी|

शनिवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन के प्रतिष्ठान आयोजित की गयी बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के आने के विषय में चर्चा की गयी| जिसमे कहा गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के साथ जनपद पंहुचेगे और राहुल गाँधी किसान रैली के साथ एटा होते हुये जनपद में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेगे| राहुल का कार्यक्रम अभी प्रस्तावित ही है| पूर्ण रूप से तय नही किया गया है| वही प्रति विधान सभा में 10 हजार फार्म दिये जाने की तैयारी है| जिसके माध्यम से लोगो को कांग्रेस से जोड़ा जायेगा|

बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ जुट जाये| आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी ताकत का अहसास विरोधियो को करायेगी| इसमे कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम है| प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानो का होगा कर्ज माफ़| उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के जनपद आगमन पर ऐतिहासिक भीड़ जुटाने का कार्य करे| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि युवा तेजी से कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है| प्रदेश में अभी कांग्रेस तेजी से उभरकर आ रही है| कार्यकर्ता सरकार बनाने के लिये संकल्पित भावना से कार्य करे|

जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प ले| पार्टी का नेतृत्व युवा के हाथ में है इस लिये जिस जगह युवा होगा उसी जगह युग बदलेगा| युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि राहुल गाँधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिये दावेदार तो अपनी ताकत लगायेगे ही साथ ही साथ संगठन के लोगो को भी भीड़ जुटाने में सहयोग करना चाहिए| इस दौरान नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, रमेश चन्द्र, जीतू मिश्रा, सेवक सिंह यादव, पीएन सक्सेना, चन्द्र शेखर, रवीश द्विवेदी, आफ़ताब अहमद, राकेश सागर, विनोद अग्निहोत्री, दीप्ति सिंह, सोनी दीक्षित आदि मौजूद रहे| संचालन राजेन्द्र नारायण मिश्रा ने किया|