वेतन समझौता विलम्ब से बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: वेतन समझौता में विलम्ब होंने से आक्रोशित बैंक कर्मियों के दो दिवसीय प्रदर्शन के प्रथम दिन सरकार को जमकर कोसा गया| बैंक कर्मियों नें अपनी मांगे जल्द पूरी करने को कहा|
नगर के रेलवे रोड स्थित विजया बैंक पर बैंक कर्मी यूनाईटेड फोरम ऑफ यूनियंस के बैनर तले प्रदर्शन किया गया| यूपीवीयू के मंत्री केदार शाह नें ने कहा कि बीते दिन आईबीआई के साथ यूएफवीयू की वार्ता यूपीवीयू से विफल हो गयी| सरकार की तरफ से अभी तक समान वेतन का प्रस्ताव नही आया| जिसके चलते बैंक कर्मी हड़ताल पर चले गये| उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बैंक कर्मियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है|  यदि सरकार नें मांगो पर विचार नही किया तो आगामी 1 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगा| उमेश गुप्ता, गौरव प्रताप तोमर ने भी विचार व्यक्त किये|
सुमित अग्निहोत्री, सूर्या कुमार शुक्ला, निखिल मिश्रा, राममहेश शुक्ला, प्रेम श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, आशुतोष सिंह आदि रहे|