मेंला रामनगरिया में पूर्व विधायक को किया याद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: एक जमाने में मेला रामनगरिया को पंख लगाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय महरम सिंह को याद किया गया और उनके सादगी भरे जीवन पर विचार व्यक्त किये गये|
मेला परिसर में बने सांस्कृतिक पांडाल में गाँधी विचार मंच की तरफ से मेला रामनगरिया के संस्थापक पूर्व विधायक महरम सिंह को याद किया गया| मुन्ना लाल राठौर ने अपनी टीम के साथ आल्हा गाकर लोगों का मन मोह लिया| इसके साथ ही साथ वैभव सोमबंशी नें कैशियों व सिमरन कौर ने तबले पर संगत कर संगीत की सुगंध से पूरा पंडाल महका दिया|
इसके साथ ही पूर्व विधायक के जीवन पर प्रकाश डाला गया| मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, रविन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह राठौर आदि रहे| मंच के जिलाध्यक्ष जगपाल राठौर नें सभी का स्वागत किया|