गुरुगाँव देवी मन्दिर में ‘विजय’ की जोत जला जिले के दौरे पर रवाना हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं जोश का संचार करनें के लिए पटेल यात्रा लेकर आये प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यक्रमों में जानें से पूर्व गुरुगाँव देवी मन्दिर में पूजा अर्चना कर सपा को शक्ति देनें और आगामी चुनाव में विजय दिलानें की कामना की| इसके बाद वह फैजबाग के लिए रवाना हो गये|
गुरुगांव देवी मन्दिर पर सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव नें अपने साथियों के साथ उनका मन्दिर पंहुचनें पर भव्य स्वागत किया| इसके बाद उन्होंने मन्दिर में प्रवेश कर पहले माता के दरबार में माथा टेंका और उसके बाद उन्होंने गुरूगांव देवी से सपा और उसके कार्यकर्ताओं को शक्ति देनें की प्रार्थाना की| उन्होंने कहा कि सपा आने वाले विधान सभा चुनाव में पूरी दमदारी से चुनाव लड़ने और जीतने जा रही है| आज सबसे जादा युवा साइकिल पर सबार है| हर कोई सपा के साथ जुड़ना चाह रहा है| भाजपा ने किसानों और नौजवानों के साथ धोखा किया है| आने वाली सपा सरकार पूर्व में किये गये सपा के विकास कार्यों को देखकर बनेगी|
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव