सपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत, दावेदारों की रही भीड़

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात जनपद आये सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जनपद की सीमा से ही स्वागत शुरू हो गया|  मंगलवार को भी दावेदार उन्हें सुबह से ही घेरे रहे|
जनपद की सीमा पर पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी नें उनका स्वागत किया| वही सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव नें भी उनका रास्ते में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया| उसके बाद उनका काफिला सपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता के आवास विकास  स्थित आवास पर रुका| उन्होंने डॉ० गुप्ता के टेरिश गार्डन में भोजन कर जिले की राजनीति पर मन्त्रणा की|
सुबह उन्होंने कादरी गेट  स्थित एक गेट्स हॉउस में सपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र कटियार के द्वारा आयोजित भोजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया| यहाँ उन्हें निर्वतमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव और उनके समर्थको नें गर्मजोशी के साथ स्वागत किया| प्रदेश अध्यक्ष नें विजय यादव की माँ स्वर्गीय गिरजा देवी के निधन पर भी अपना शोक व्यक्त किया| उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है| गेस्ट हाउस में करन सिंह, सुबोध यादव, डॉ० अनार सिंह यादव आदि सपा नेताओं नें भी उनसे मुलाकात की| इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शमसाबाद के फैजबाग में कार्यक्रम के लिए निकल गये|