सरकारी गेंहू क्रय केन्द्रों पर हो रही धांधली:सपा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिले में गेंहू क्रय केन्द्रों पर हो रही धांधली पर शिकंजा करने के लिये जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा|
सपा ने नेता जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा | जिसमे उन्होंने कहा की जिले में अपराध बढ़ गया है| जिससे आम जनता का घर ने निकलना भी खतरे से खाली नही| उन्होंने जिले में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण करने की मांग की|
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद के गेंहू क्रय केन्द्रों पर दलालों का कब्जा है| क्रय केन्द्रों पर जमकर धांधली हो रही है| जिसे रोंका जाये| सपा नेताओ ने जनपद के मीडिया कर्मियों के साथ जो हमले हो है जो उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे| इसमे सत्ताधारी दल का दबाब है| उनके फर्जी मुकदमे वापस हो| इस दौरान जिला महासचिव मंदीप यादव, पुष्पेन्द्र यादव, बेंचेलाल यादव, युनूस अंसारी, महेन्द्र सिंह कटियार, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, मनमोहन मिश्रा, रामानन्द प्रजापति,सरदार तोषित प्रीत सिंह आदि रहे|