एआरटीओ की निजी गाड़ी में हूटर ना हटाने पर हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सहायक सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुधेश तिवारी की निजी गाड़ी में लगे हूटर को हटाने के लिए अधिवक्ताओं नें जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया| जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर छाबनी में तब्दील हो गया|
दरअसल एआरटीओ की काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी जिलाधिकारी कार्यलय के परिसर में  खडी थी| उसी समय आधा सैकड़ा अधिवक्ता पंहुच गये| उन्होंने गाड़ी में लगा हूटर अबैध बताया| जिसके बाद अधिवक्ता उग्र हो गये| उन्होंने जमकर हंगामा किया| अधिवक्ताओं ने कहा कि जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की गाड़ियों में हूटर नही है तो फिर एआरटीओ अबैध रूप से यह क्यों लगायें है| उसे तत्काल हटाया जाये|
अधिवक्ताओं के हंगामे की भनक लगते ही एसपी डॉ०अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी आदि पीएसी आदि भारी पुलिस बल के साथ पंहुच गये| पुलिस नें अधिवक्ताओं से वार्ता कि| बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया भी कलेक्ट्रेट आ गये| उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी से वार्ता कि| लेकिन हूटर नही उतारा गया|
एआरटीओ सुधेश तिवारी नें बताया कि उन्हें कानून में अधिकार प्राप्त है| जिससे वह अपनी गाड़ी में हूटर लगा सकते है| जो पूरी तरफ बैध है|