पुलिस के सामने एआरटीओ से मारपीट, एआरटीओ पर पिस्टल चलाने का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: न्यायालय कार्य से आये एआरटीओ ने अपने ऊपर अधिवक्ताओं के द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है| वही अधिवक्ताओं नें रिवाल्वर दिखाने का आरोप एआरटीओ पर लगाया है| अधिवक्ताओं कि तरफ से तहरीर भी दी गयी है|
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुधेश तिवारी नें बताया कि वह न्यायालय एक कार्य से आये थे| उसी समय उनके पास एक सहयोगी का फोन आया कि कुछ अधिवक्ता उनके साथ मारपीट कर सकते है| जिस पर उन्होंने एसपी को सूचना दी| एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी मुन्ना लाल गौड़ फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| एआरटीओ का आरोप है कि उसी समय न्यायालय परिसर के बाहर के गेट पर कई अधिवक्ता खड़े थे| उन्होंने देखते ही गाली-गलौज करने गये| पुलिस जब तक समझ पाती तब तक उन्होंने हमला कर दिया|
एआरटीओ नें बताया कि मेरे दफ्तर से किसी की रोजी रोटी नही चलेगी| दलाल वकीलों का यह युग समाप्त किया जायेगा| अब शुद्दीकरण का अभियान चलेगा| जिन्होंने पूरे अधिवक्ता समाज को कलंकित किया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा| वह हाईकोर्ट
और सुप्रीम कोर्ट तक जायेगें| उन्होंने कहा कि सीएम योगी और बार कौंसिल में भी मामला ले जाया जायेगा| कार्यालय में अब कार्य के लिए खुद आवेदक को चलकर आना होगा| उन्होंने कहा कि वह रिवाल्वर लेकर नही चलते| उसके बाद भी उन पर आरोप लगाया गया|
वही अधिवक्ता आनन्द अग्निहोत्री निवासी गंगानगर नें जिलाधिकारी मोनिका रानी को तहरीर दी| जिसमे कहा है कि वह अपने चेंबर में बैठे थे| उसी समय फतेहगढ़ निवासी सीबू शुक्ला व अनूप त्रिवेदी आ गये उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एआरटीओ सुधेश तिवारी बुला रहें है| जैसे ही वह गेट पर गया तो एआरटीओ अपने साथियों के साथ हमला कर दिया| जब वह कचेहरी की
तरफ भागे  उसी समय सुधेश तिवारी नें अपनी स्कार्पियो कार से रिवाल्वर निकाल कर जान से मारने की नियत से फायर किया फायर मिस हो गया| जिससे कचेहरी में अफरा-तफरी मच गयी| आरोपियों ने सोनें की चेन तोड़ ली| एआरटीओ अपनी गाड़ी में अबैध रूप से हूटर लगाये है|