चूल्हे की चिंगारी से दो भाईयों की झोपडियां राख

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय दो भाईयों की झोपड़ीयों में अचानक आग लग गयी| जिससे हड़कंप मच गया| ग्रामीणों नें पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया|
गाँव के ही सत्यपाल पुत्र श्रीराम व उनके भाई छोटेलाल एक ही परिसर में रहते हैं| लेकिन खाना अलग-अलग बनता है| लिहाजा खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से सत्यपाल की झोपड़ी में आग लग गयी| आग नें उसके भाई छोटेलाल की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया| आग से सत्यपाल की 5 रजाई दो गद्दे, 2 कुंटल धान, तीन पैकेट गेहूं के जलकर राख हो गये| छोटेलाल का 4 रजाई दो गद्दे, 30 किलो आटा, 5 पैकेट गेहूं भी जल गये| ग्रामीणों नें उच्च अधिकारियों को फोन पर सूचना दी लेकिन कोई भी अधिकारी देखने नहीं पहुंचा |उप जिलाधिकारी पदम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया है कि आग की सूचना मिल गई है| जल्द ही लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा|
दारोगा के घर हुई चोरी में आरोपी एक माह बाद गिरफ्तार
राजेपुर संवाददाता: बीते लगभग एक माह पूर्व थानें में तैनात दारोगा हुकुम सिंह के किराये के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था| लेकिन बाद में पुलिस मामले को दबानें में जुटी रही| बीते लगभग एक माह बाद पुलिस ने आरोपी सूरज पुत्र श्याम बाबू निवासी राजेपुर को एक पंखे सहित गिरफ्तार किया है| लेकिन कस्बे में हुई कई चोरी की घटनाओं को पुलिस अभी तक खुलासा नही कर सकी है|