जेलों में छापेमारी के दौरान चार मोबाइल,पांच चाकू बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला कारागार व केन्द्रीय कारागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक ने सघन छापेमारी की| इस दौरान हड़कम्प मच गया| पता चला है की जिला जेल में मोबाइल बरामद हुए है| जिससे आलाधिकारी खफा हो गये है|
डीएम-एपसी के निर्देश पर सीओ सिटी रामशरण सरोज व शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक,प्रभारी निरीक्षक फ़तेहगढ झाँझन लाल सोनकर आदि भारी संख्या में पुलिस बल को पुलिस लाइन में एकत्रित किया गया| जिसके बाद पहले जिला जेल पर छापेमारी की गयी| जिससे जेल में हडकंप मच गया| अधिकारीयों ने फ़ोर्स को तलाशी में लगाया| तलाशी के दौरान बंदियों के द्वारा प्रयोग किये जाने के लिये चार मोबाइल व आठ सिम के साथ ही बीडी, सिगरेट,पांच चाकू, 2 कैंची व 4 लाइटर के साथ ही एक स्वता निर्मित चार्जर व ताश के पत्ते बरामद हुए है|
बड़ी संख्या में संदिग्ध सामान मिलने से अधिकारियों ने जेल प्रशासन की कड़ी फटकार लगायी| सबाल यह उठा की आखिर जब जेल गेट पर तलाशी की व्यवस्था है हर आने-जाने वाली की तलाशी ली जाती है| इसके बाद भी भारी मात्रा में संदिग्ध सामान मिलना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सबाल खड़े करता है| सिम की पुष्टि एसपी ने नही की|
सेन्ट्रल जेल में बंद माफियाओं की सुरक्षा व्यवस्था देखी
इसके बाद डीएम-एपसी ने सेन्ट्रल जेल में छापेमारी की| यंहा पंहुचते ही पानी बरसने लगा| इसके बाद भी अधिकारियों ने माफिया सुभाष ठाकुर व सुनील राठी की बैरकों में जाकर उसकी सुरक्षा व्यवस्था देखी| यह कोई खास चीज नही मिली| जबकि सुभाष ठाकुर की बैरक में एक शुगर मापने वाला यन्त्र मिला है|
एसपी ने बताया की जाँच की जा रही है| वही जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया की जिला जेल में मोबाइल के साथ ही अन्य संदिग्ध सामान मिले है| जाँच की जा रही है| कार्यवाही की जायेगी|