भूमि कब्जे को लेकर पूर्व प्रधान के साथ ग्रामीणों का विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पूर्व प्रधान के द्वारा कब्जा की गयी भूमि को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो गया| सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों पर्क्षो में समझौता करा कर मामला शांत करा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया जवाहर की 67 डिसमिल पर पूर्व प्रधान संजू अपना कब्जा किये थे| ग्रामीण ब्रजपाल,बुधपाल,श्रीपाल व ज्ञानेंद्र में खड़ंजा बनवाने का प्रस्ताव वर्तमान प्रधान अशोक मिश्रा को दिया था| जिसको लेकर जिस भूमि पर पूर्व प्रधान कब्जा किये उसी भूमि पर खड़ंजा बनवाने के लिये अशोक मिश्रा ने रविवार को ईंटे भेज दी| कब्जा की हुई भूमि पर खड़ंजा बनता देख पूर्व प्रधान ने उसको रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीणों व पूर्व प्रधान में जमकर विवाद हो गया|
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने फ़ोर्स के साथ मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| इसके बाद लेखपाल आशीष व कानूनगो को मौके पर बुलाकर नाप करायी| नाप मे भूमि ग्राम सभा की निकली| जिसके बाद पुलिस ने खडंजा प्रधान को बनवाने को कहा| ग्रामीणों व पूर्व प्रधान में समझौता कर दिया| वही पुलिस ने ग्राम बिरसिंहपुर जागीर में भी नाली के विवाद को खत्म कराया|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि भूमि विवाद था| दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया| जिसके बा खडंजा बनबाने की अनुमति दे दी गयी|