भूमि विवाद में होमगार्ड के पुत्र की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) भूमि विवाद के चलते परिवार के बाबा ने रिश्ते में नाती की गोलीमारकर हत्या कर दी|घटना पर पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की| शव को लोहिया अस्पताल भेजा गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजीव उर्फ़ सर्वेश अवस्थी का परिवार के ही बुली अवस्थी व उनके पुत्र गौरव, कल्लू उर्फ़ शिवम व कोमल से खेत में चकरोड डालने को लेकर बीते लगभग 6 माह पूर्व विवाद हो गया था| जिसके बाद रंजिश चली आ रही थी| कई बार धमकी भी दी थी| सर्वेश के भाई शेरू ने बताया कि मंगलवार को सुबह सर्वेश का 16 वर्षीय पुत्र सूर्यांश उर्फ़ तन्नु अवस्थी खेत पर चारा लेने गया था| वही खेत पर घात लगाये बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया| तभी अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे गोली सूर्यांश के सीने में गोली लग गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी| परिजन मौके पर पंहुचे| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लेकर आये| जंहा डाक्टर नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक के पिता होमगार्ड है| मृतक की माँ सुनीला देवी व बहन उपसना व आराधना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये| सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र कुमार,हल्का इंचार्ज पंकज कुमार आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|
पुलिस की लापरवाही बनी घटना का कारण
मृतक के पिता होमगार्ड सर्वेश ने सीओ सुरेन्द्र कुमार को बताया कि बीते एक दिन पूर्व उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि आरोपी उसको लगातार धमकी दे रहे है| परेशान कर रहे है| शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर जाँच करने नही गयी| जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गये| उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया|