प्रधान सहित पांच घरों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात चोरों ने ग्राम प्रधान व सपा नेता सहित पांच घरों को अपना निशाना बनाया| लाखो ने नकदी व जेबरात चोरी कर लिये गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम सरफाबाद निवासी कयूम खां पुत्र नवीशेर परिवार के साथ छत पर सो रहे| तभी चोर उनके घर में दाखिल हो गये| कमरों के ताले तोड़कर अलमारी को तोडा| उसमे रखे 10 हजार की नकदी व लगभग 90 हजार के जेबरात चोरी कर लिये| बसिमा पत्नी महबूब खां के घर से 22 हजार रूपये व दो लाख के जेबरात चोरी कर लिये गये|
वही नफीस पुत्र नवी शेर के घर से 25 हजार रूपये व लगभग 75 हजार के जेबरात चोरी कर लिये| भड़ौसा निवासी फिरोज पुत्र अली दराज की सर्फाबाद में दुकान है| जंहा शटर का ताला तोड्कार 15 हजार का नकदी सामान चोरी कर लिया गया| सरफाबाद के प्रधान सपा नेता अल्ला रख्खा के यंहा भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| चोर मदरसे के कागजात, 8200 रूपये नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गये| घटना की सूचना पर दरोगा गजराज मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक वीरपाल तोमर ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|