वरिष्ठ पत्रकार यदुनन्दन गोस्वामी का निधन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: वरिष्ठ पत्रकार यदुनन्दन गोस्वामी का बीती रात अपने आवास पर निधन हो गया| उसके स्वर्गवास की खबर से पूरे मीडिया के साथ साथ ही जिले में शोक की लहर दौड़ गयी| उनके अंतिम दर्शन के लिये लोगों की भीड़ जुटी है| वही कई राजनैतिक हस्तियों ने भी जाकर दुखी परिवार को सांत्वना दी|
फतेहगढ़ निवासी दैनिक आज कानपुर और बरेली के पूर्व स्थानीय सम्पादक यदुनन्दन गोस्वामी बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे| लगातार गिरते स्वास्थ्य के कारण उनका बीती रात लगभग 12 बजे निधन हो गया| उनका निधन होने से मीडिया क्षेत्र को एक बहुत बड़ी छति हुई है| उनके बड़े पुत्र प्रमोद गोस्वामी लखनऊ पीटीआई के ब्यूरोप्रमुख के पद पर रहे वर्तमान में उपजा के संरक्षक मंडल के सदस्य हैं। छोटे पुत्र प्रदीप गोस्वामी फर्रुखाबाद जिले में पीटीआई,आकाशवाणी, दूरदर्शन के जिला प्रतिनिधि के साथ उपजा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
यदुनन्दन गोस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के साथ डीएबी कालेज कानपुर में एक साथ पढाई की थी| अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया तो वही यदुनन्दन गोस्वामी ने पत्रकारिता के माध्यम से एक मुकाम हासिल कर समाज की सेवा में अहम भूमिका अदा की| स्वर्गीय गोस्वामी कई सामाजिक संगठन वरिष्ठ नागरिक रक्षक समिति व सर्वोदय मंडल आदि से भी जुड़े रहे| उनकी अंतिम यात्रा स्वर्गधाम के लिये दोपहर 1:30 पर जायेगी| पूरा जेएनआई परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता है|