लोधेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करेगी लोधी महासभा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी 22 फरवरी को लोधी महासभा द्वारा लोधेश्वर महादेव पर जलाभिषेक की तैयारी की गयी| कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है|
अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश महा मंत्री परशुराम वर्मा नें शहर के ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभाभवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी 22 फरवरी 2024 को शमसाबाद के ढाई घाट पर लोधेश्वर महादेव को गंगा स्नान व जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है|जिसमे आस-पास के जनपदों से भी संगठन से जुड़े श्रद्धालु शामिल होंगे | जिसमे मुख्य रूप से एटा सदर विधायक व लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा (डेविड),प्रदेश प्रभारी हरपाल सिंह लोधी, उत्तम चन्द्र (राकेश) प्रदेश अध्यक्ष लोधी महासभा आदि को आमंत्रित किया गया है| जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा | इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राजपूत, कोषाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह राजपूत, अजय कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार वर्मा , विक्रांत सिंह राना, रमेश राजपूत, अनिल राजपूत आदि रहे|