बीजेपी लोकसभा चुनाव को मान रही बड़ा लक्ष्य

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी इस बार भी पीएम मोदी के सहारे ही चुनावी नाव पार करने की तैयारी में है| इसके लिये वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने के लिये पूरी ताकत झोंक रही है| पार्टी ने बैठक कर संगठन के पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं से अवगत करा उन्हें नोट बुक पर नोट भी कराया|
शहर के कादरी गेट स्थित गंगवार वाटिका में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि 10 जून से 15 जून तक रात्रि प्रवास, नव मतदाता अभियान व विधानसभा स्तर पर बड़ी बैठक होगी| उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव निकट है| बड़ा लक्ष्य है और समय कम है | इस लिये सभी कार्यकर्ता तेजी के साथ जुट जाये|
जिला महामंत्री व नव मतदाता अभियान के प्रभारी विमल कटियार के कहा कि हर विधान सभा में भाजपा ने 25000 नव मतदाता बनाने का निर्णय लिया है| जिसके तहत बूथ स्तर पर नव मतदाता प्रमुख बनाया जायेगा| जिसमे पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद होंगे|
कार्यक्रम का संचालन रुपेश गुप्ता ने किया| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता,डॉ० प्रभात अवस्थी, प्रदीप सक्सेना, रामवीर शुक्ला, संजीब गुप्ता व शिवांग रस्तोगी आदि रहे|