संगठन को मजबूत करने का सपा ने तय किया एजेंडा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:समजवादी पार्टी भी पूरी तरफ से भाजपा के तर्ज पर ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में पूरी तरह से लग गयी है| जिसके लिये संगठन की बैठक कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये| वही नगरों व विधान सभा क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किये गये|
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित की गयी बैठक में नव गठित कार्यकारणी के सभी सदस्यों को बुलाया गया| जिसके बाद जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में जिला संगठन अपनी अति महत्पूर्ण भूमिका निभायेगा| जल्द ही जिले की सभी विधान सभाओं व नगरों में पार्टी का सक्रिय संगठन बनाया जायेगा| वही सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौपी गयी| वही नगर विधान सभा क्षेत्रों व फ्रंटल संगठनों की प्रभावशाली कमेटियों के गठन एवं नियमित बैठके आयोजित करने हेतु प्रभावी रूप से प्रभारियों का गठन किया गया|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि योगी सरकार के विधायक पूरी तरह से लूटमार करने में व्यस्त है| किसान गेंहू खरीद में हो रही लूट का शिकार हो रहा है| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये| जिला महासचिव मंदीप यादव ने एजेंडा पढकर सुनाया| मनमोहन मिश्रा, अनिल गंगवार, सरदार तोषित प्रीत,ब्रजेश पाल, रामजी वाजपेयी, सोनू कुशवाह,ओम प्रकाश शर्मा, सारिक अली, संजीब मिश्रा,इलियास आदि रहे|