कांग्रेस व्लाक स्तर पर आयोजित करेगी विशवासघात दिवस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने के बाद कांग्रेस अब विरोध करने पर उतर आयी है| इसे लोक सभा चुनाव की सुगबुगाहट भी माना जा रहा है| कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह जल्द ही विशवास घात दिवस का आयोजन करेगी|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में कहा गया कि केंद्र की मोदी सरकार किसी भी कीमत पर खरी नही उतरी| जिसमे जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव प्रकाश प्रधान ने बताया कि जनपद के प्रत्येक व्लाक मुख्यालयों पर विश्वासघात दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जायेगा| इसके लिये कांग्रेस के सभी जनपदीय कार्यसमिति के सदस्यों को बैठक मे दिशा निर्देश दिये गये| कार्यकर्ताओं से कहा गया की सभी कांग्रेस के लिए ईमानदारी से कार्य करे| जिला ने पीसीसी सदस्यों के ना होने पर नाराजगी व्यक्त की|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार सभी मोर्चों में फेल है| जिले में भू-माफिया व खनन माफिया सक्रिय है|देश में मंहगाई बढती जा रही है| लोक सभा अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि जिले में सभी स्थानो पर कार्यक्रम की सफलता के लिये युवा कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लगेगी| अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर, राकेश सागर, सोनी दीक्षित, शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये| कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने की|
संचालन राजेन्द्र नारायण मिश्रा ने किया| इस दौरान उमेश राठौर, संजू अग्निहोत्री, जीतू वाथम, सत्यम अग्निहोत्री, विनोद अग्निहोत्री, अतीक अहमद, अरुण कुमार आदि रहे|