बदमाशों पर ग्रामीणों ने झोंके फायर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कम्पिल) जिस गांव में रिटायर्ड स्टेशन मास्टर की पुत्रबधु की हत्या हुई| घटना के बाद से पुलिस सक्रिय है| लेकिन बदमाश भी मानने वाले नहीं| बीती रात खेतों में बदमाशों की चहल कदमी देख ग्रामीणों ने फायरिग कर दी| पुलिस घटना को असत्य बता रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर पट्टी सपाह में बीते शुक्रवार की रात विवाहिता माया देवी पत्नी राजीव यादव की हत्या को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस क्षेत्र में सक्रिय है | लेकिन इसके बाद भी बदमाश मानने को तैयार नही| बीती रात ग्रामीणों ने बदमाशों की सक्रियता देखी। बदमाशों को देखकर ग्रामीणों ने कई फायर भी झोंके। बदमाशों के डर से लोग रात भर जागते रहे। बदमाशों को देख ग्रामीणों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायर किए गए।ग्रामीण बदमाशों की ओर बढ़ गए ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश वहाँ फरार हो गये| इससे पहले भी इस क्षेत्र के लगभग 800 मीटर के दायरे में राहजनी, छिनैती आदि की घटनाएं हुई है।
थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा नही दी गयी है। क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त होता रहता है।