मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों के लगी गोली,एक सिपाही भी जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज के कस्बा निवासी महिला सुधारानी वाथम की बीते 4 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिसके दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी| गोली पैरों में लगने से दो आरोपी जख्मी हो गये| जबकि एक पुलिस कर्मी के भी चोट लगी है|
नबावगंज के रामलीला मैदान निवासी 55 वर्षीय सुधा बाथम के पति लेखराज बाथम ने मोहल्ला डाकखाना वाली गली निवासी ओमप्रकाश, उनके पुत्र अवनीश, साले सुबोध, प्रमोद, विपिन, आमोद व प्रमोद निवासीगण बेला बरई थाना शमसाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस को सोमबार को तड़के सूचना मिली की घटना में आरोपी अवनीश अपने साथी अमित उर्फ़ गुड्डू पुत्र रामवीर के साथ न्यायालय में हाजिर होने के लिये जा रहा है|
घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी| गढिया-बरई मार्ग पर नाला बघार के निकट थानाध्यक्ष कंपिल महेन्द्र त्रिपाठी, नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार व पुलिस फ़ोर्स के साथ घेराबंदी कर दी| पुलिस के अनुसार आरोपी अवनीश व गुड्डू ने फायरिंग शुरू कर दी| जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग की| मुठभेड़ में गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी| वही नवाबगंज थाने के सिपाही तेज सिंह को भी कंधे में चोट लगी| सिपाही को सीएचसी में भर्ती किया गया| जबकि दोनों आरोपियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
घटना की सूचना मिलने पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामशरण सरोज व सीओ मोहम्मदाबाद अखिलेश राय आदि लोहिया अस्पताल पंहुचे| एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार का ईनाम था| वही दोनों से 315 बोर का तमंचा बरामद किये गये है| सराहनीय कार्य करने पर 5 हजार रूपये का ईनाम पुलिस कर्मीयों को दिया गया है|