सपा नेताओ से अबैध कब्जा छुड़ाने को धरना

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: योगी सरकार बनते ही भू-माफियाओ पर शिकंजा करने की तैयारी हुई लेकिन उसको अमली जामा अभी तक नही पहनाया जा सका| सरकार बनने से पहले बड़ी-बड़ी बाते करने वाले नेता अब क्यों चुप है| अब कोई खुलकर भू-माफियाओ को जेल भेजने की बात क्यों नही करता क्या गरीब ही हर सरकार में बली चढ़ता रहेगा | यह कुछ शब्द उस पीड़ित व्यक्ति के है जो कलेक्ट्रेट परिसर में भू-माफियाओ के खिलाफ धरने पर बैठा|

शहर क्षेत्र के खानपुर निवासी संतोष कुमार शाक्य पुत्र नेकराम शाक्य का आरोप है कि सपा नेता चन्नू यादव व उनके भाई जग्गू यादव के साथ पंकज यादव उसकी जेएनबी रोड पर स्थित एक भू-खंड पर कब्जा किये है| इस भूमि पर कुछ 32 लोगो के द्वारा कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है| संतोष का आरोप है कि उसकी भूमि को जिला प्रशासन भी छुड़ाने में कोई मदद नही कर रहा| हद तो तब हो गयी की सरकार में बैठे सांसद मुकेश राजपूत ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पीड़ित को न्याय दिलाने को कहा है|

बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|