बढ़पुर में खानपुर व कमालगंज में सितौली ग्राम पंचायत में सर्वाधिक प्रधान प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics जिला प्रशासन

panchayat-electionफर्रुखाबाद: पंचायत में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के मतदान के लिये अब चंद घंटे ही शेष बचे है| प्रत्याशी अपनी-अपनी गोट फिट करने की जुगत में लगे है| आंकड़ो पर यदि नजर डाले तो पता चलता है कि बढ़पुर में ग्राम पंचायत खानपुर और कमालगंज में ग्राम पंचायत सितौली में सर्वाधिक प्रधान पद के उम्मीदवार है|

वैसे तो दोनों व्लाको के कुल 178 ग्राम पंचायत है| जिसमे से बढ़पुर विकास खंड के ग्राम खानपुर में कुल दो दर्जन प्रधान प्रत्याशी चुनाव मैदान में है| जिसमे विकास खंड के प्रतिएक ग्राम पंचायत से सर्वाधिक प्रत्याशी है| इसके बाद इसी विकास खंड की ग्राम पंचायत पपियापुर में 22, मसेनी में 19, महलई में 20,बुढनामऊ में 18 व बरौन में 19 प्रधान प्रत्याशी चुनाव मैदान में है| जबकि इसी व्लाक के ग्राम पंचायत कुबेरपुरघाट में केबल तीन प्रत्याशी दीप सिंह, फेरु सिंह व संतोष ही चुनाव मैदान में है| ग्राम पंचायत कुटरा में पहले ही विजय यादव की माँ निर्विरोध हो चुकी है|

वही विकास खंड कमालगंज में ग्राम पंचायत सितौली में 27 प्रधान प्रत्याशी, चौकी महमदपुर 26, पतौंजा व् हुसैनपुर नौखंडा में 17 प्रत्याशी चुनाव मैंदान में है| इस व्लाक में सबसे कम तीन प्रत्याशी प्रत्याशी रामनरेश, सुधीर व हरीशचन्द्र चुनाव मैदान में है|