तगादा करनें पर दबंगों ने किया पथराव तमंचा लहराया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) तगादा करनें पर दबंगों ने पथराव कर दिया और तमंचा लहराया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच कर रही है |
थाना क्षेत्र के ग्राम भडौसा निवासी मुद्न्ने पुत्र अब्दुल अजीज नें बताया की उसने गाँव के ही फिरदोस आलम पुत्र मैकू की जमीन खरीदनें के लिए 2 लाख पच्चीस हजार रूपये दिये थे| 75 हजार का जेबर मैकू को दिया था| अब मैकू जमीन का बैनामा नही कर रहे| रविवार को दोपहर जब मुद्न्ने ने अपने रूपये मांगे तो आरोप है कि फिरदोस आलम गाली-गलौज करनें लगे और ईंट पत्थर चलानें लगे| नौशाद पुत्र सलीम महबूब पुत्र सगीर, नाजिम पुत्र अब्बास हुसैन, हसनैन पुत्र हारून भी ईंट-पत्थर चलानें लगे| नौशाद के हाथ में तमंचा भी था| तहरीर के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी|
थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा पथराव नही किया गया है| तगादे को लेकर कहा-सुनी हुई है| जाँच की जा रही है|