तेरी हैसियत क्या और मेरी हैसियत क्या है

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर पालिका के द्वारा शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान भेदभाव का आरोप लगाकर लोगो ने पालिका कर्मियों के साथ गाली-गलौज कर दिया| वही बढ़पुर स्थित बीजेपी नेता के भाई के साथ पालिका कर्मियों का विवाद हो गया |बाद में पालिका कर्मी बैरंग लौट गये|पालिका कर्मियों ने लाल दरवाजे से बढ़पुर तक अतिक्रमण अभियान चलाया| जिसमे पालिका पर लगातर भेदभाव का आरोप लगा| बढ़पुर शीतला मंदिर के सामने फूलो की दूकानो को हटाया गया| जंहा महिलाओं ने पालिका कर्मियों से गाली-गलौज कर दिया| वही उसी के निकट अनिल कटियार की दुकान के आगे पड़ा टिन तोड़कर ट्राली में डालने पर भी जमकर विवाद हुआ| कुछ दूर पर बीजेपी नेता वीरेन्द्र सिंह राठौर का बाइक शोरुम है| जंहा पालिका कर्मियों ने एक बोर्ड जेसीबी से हटाया| जैसे ही नाले पर लगे दूसरे बोर्ड को उखाड़ने के लिये पालिका कर्मी बढ़े युवक मनीष कुमार ने रोंक दिया और कहा की पीछे मुख्य मार्ग पर नाला टेड़ा क्यों है| पहले उसको सीधा करो उसके बाद बोर्ड उखड़ेगा| युवक ने फोन पर जिलाधिकारी के कार्यालय के एक कर्मी से दरोगा केपी सिंह की वार्ता करायी| दरोगा ने कहा की अतिक्रमण में वह सुरक्षा डियूटी में है उसका तोड़फोड़ से कोई लेनादेना नही है|

उसके बाद बीजेपी नेता वीरेन्द्र सिंह के भाई राजेन्द्र सिंह आ गये| उन्होंने नाले के टेड़े होने की बात पर हंगामा कर दिया| जेई मुकेश जयसबाल से कहा कि तेरी हैसियत क्या है और मेरी हैसियत क्या है| पहले यह देख मेरा बोर्ड तोड़ेगा| उसका जिससे पालिका कर्मी दबाब में आ गये| कुछ देर बाद कोतवाल डीके सिंह व एसएसआई मोहित लाल यादव मौके पर आ गये| उन्होंने पालिका कर्मियों से वार्ता की और बापस लौट गये|
कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि अफसरों के वार्ता हुई है रविवार को अफसरों की मौजूदगी में अभियान चलेगा|